संवाददाता
गाजियाबाद। भाजपा नेता पंकज शर्मा को भारत सरकार के रेलवे मंत्रालय रेलवे बोर्ड द्वारा गठित उपभोक्ता सलाहकार समिति में सदस्य बनाया गया है। पंकज शर्मा को समिति का सदस्य बनाए जाने की घोषणा नॉर्दर्न रेलवे के जनरल मैनेजर द्वारा की गई। पंकज शर्मा गाजियाबाद से लिए गए हैं और उनके अलावा जो दो सदस्य और लिए गए हैं उनमें एक हरियाणा और दूसरे को दिल्ली से स्थान मिला है। रेलवे की समिति ने पंकज शर्मा को स्थान देकर राजनीति का भी एक संदेश दिया है।

पंकज शर्मा बौद्धिक राजनीति का तहसील चेहरा माने जाते हैं। वह राजनीति के शो में और शिक्षित शहरों में शामिल होते हैं। उनकी अपनी एक अलग पहचान है। भाजपा में आने के बाद किसी सरकारी संस्था में महत्वपूर्ण दायित्व के साथ यह उनकी शुरुआत है। क्षेत्रीय रेलवे उपभोक्ता समिति का सदस्य अपने आप में एक प्रतिष्ठित पद माना जाता है। पंकज शर्मा वैसे भी राजनीति की गलियारों में अपने अच्छे व्यवहार और उच्च संपर्कों के लिए जाने जाते हैं। वह राजनीतिक शिष्टाचार और अपने व्यवहार के चलते लोकप्रिय है।
रेलवे समिति ने उनको सदस्य बनाए जाने पर उनके समर्थकों ने उन्हें बधाई , शुभकामना देते हुए हर्ष व्यक्त किया है। पंकज शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि वह पार्टी द्वारा दिए गए इस सम्मान से अभिभूत है और पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि मेरी राजनीति का एक वसूल यह रहा है कि हमेशा कार्यकर्ता भाव के साथ काम करूं। उन्होंने कहा कि वह हमेशा पूर्ण समर्पण और सत्य निष्ठा के साथ काम करेंगे।



