latest-newsएनसीआरगाज़ियाबाद

“गाज़ियाबाद में गर्मी से राहत: नगर निगम की पहल, रेड लाइट पर छांव और पेयजल की सुविधा”

गाजियाबाद नगर निगम की नई पहल गर्मी से राहत के लिए

विशेष संवाददाता

गाजियाबाद। गाजियाबाद नगर निगम ने गर्मी से राहत दिलाने के लिए एक अद्वितीय और सराहनीय योजना की शुरुआत की है। भीषण गर्मी में ट्रैफिक सिग्नलों पर खड़े वाहन चालकों और पैदल यात्रियों की कठिनाई को ध्यान में रखते हुए, नगर निगम ने प्रमुख रेड लाइट चौराहों पर हरी कनोपी (छाया प्रदान करने वाले तंबू) लगाने और ठंडे पानी की व्यवस्था शुरू की है।

नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष का तापमान सामान्य से अधिक है, जिसके कारण रेड लाइट पर वाहन चालकों को 1-1.5 मिनट तक तेज धूप में खड़ा रहना पड़ता है। इससे गर्मी से संबंधित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इन परिस्थितियों को देखते हुए, नगर निगम ने जनहित में यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

सभी प्रमुख रेड लाइट चौराहों पर हरी कनोपी लगाने का कार्य जारी है। चौराहों पर ठंडे पानी के लिए मटके भी रखे जाएंगे। जल्द ही प्याऊ में ORS (ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन) की गोलियां भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

नगर आयुक्त ने बताया, “गर्मी के कारण लोगों को अक्सर उल्टी, दस्त और चक्कर आने की समस्या होती है। ORS का घोल इन लक्षणों से राहत प्रदान करता है। इसके लिए हम मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर काम कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “गाजियाबाद नगर निगम का मुख्य उद्देश्य है कि नागरिकों को गर्मी से अधिकतम राहत मिले। भविष्य में इस तरह की जनहितकारी योजनाएं और भी शुरू की जाएंगी।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com