
विशेष संवाददाता
नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा के चल रहे संगठन चुनाव में 30 मंडल अध्यक्षों के निर्वाचन की घोषणा चुनाव अधिकारी महेंद्र नागपाल ने की है। इन अध्यक्षों का चयन भाजपा में संगठनात्मक रायशुमारी के बाद किया गया है। इससे पूर्व भी भाजपा 203 से अधिक मंडल अध्यक्षों के निर्वाचन की घोषणा कर चुकी है।
भाजपा के अनुसार, जल्द ही शेष 23 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी जाएगी। भाजपा के दिल्ली में 256 के मंडल अध्यक्ष है।
भाजपा के अनुसार, 30 में से पांच महिलाएं मंडल अध्यक्ष निर्वाचित घोषित हुई है। जबकि सात मंडल अध्यक्ष अनुसूचित जाति समाज के हैं। भाजपा के चांदनी चौक जिले से बल्लीमारान मंडल की अध्यक्ष चारु सोनी को बनाया गया है। जबकि उत्तर-पूर्व जिले के ब्रह्मपुरी मंडल से मनीष उपाध्याय, नवीन शाहदरा के रामनगर ईस्ट मंडल से सुषमा दबकू को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है।