
विशेष संवाददाता
गाजियाबाद। कांग्रेस की ओर से संगठन को मजबूत करने के लिए संगठन सृजन अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत हर विधानसभा में कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत रविवार को साहिबाबाद विधानसभा में कार्यशाला का आयोजन किया गया। महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से वसुंधरा सेक्टर-14 में आयोजित कार्यशाला में महानगर इकाई के लिए नियुक्त कोर्डिनेटर अजय चौधरी और राजकुमार पंडित ने नेताओं और कार्यकर्ताओं को संगठन की गतिविधियों और कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यशाला में बूथ कमेटियों के गठन के बारे में जानकारी दी गई। कार्यशाला में फ्रंटल प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यशाला की अध्यक्षता वीर सिंह जाटव ने और संचालन शशि भूषण शर्मा ने किया। कोर्डिनेटर अजय चौधरी ने कहा कि साहिबाबाद विधानसभा, फ्रंटल और महानगर से संबंधित कमेटी का जल्द से जल्द गठन हो जाना चाहिए। संगठन की ओर से 90 दिनों तक संगठन सृजन अभियान चलाया जा रहा है। सभी फ्रंटल संगठनों में ऊर्जावान, मेहनती और संगठन की नीतियों के प्रति निष्ठावान कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी मिलनी चाहिए। कार्यशाला में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव, कोआॅर्डिनेटर राजकुमार पंडित और अजय चौधरी महानगर विधि विभागाध्यक्ष एडवोकेट चन्द्रपाल, जिला अध्यक्ष सूर्यकांत अनुसूचित विभाग, शशि भूषण शर्मा, ऋषभ राणा पश्चिम जोन उत्तर प्रदेश अध्यक्ष यंग सेवादल, प्रेम प्रकाश चीनी प्रदेश सचिव सेवादल,रवि शंकर सूर्या, हरीश अधिकारी, मनीष कुमार, मोहन स्वरूप, समसुद्दीन, रमेश सिंह यादव, रितेश शर्मा, सूरज कुमार पूर्व प्रदेश मीडिया सचिव, गंगा प्रसाद दुबे, बलराम कसाना, ओडी. त्यागी, मुकेश सिंह राठौर, इमामुद्दीन, सुनील शर्मा एडवोकेट, अकरम कादरी आदि शामिल हुए।