latest-newsउत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी हुए 53 के, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री समेत कई दिग्गजों ने दी बधाई, बिल्ब का पौधा लगाया

विशेष संवाददाता

लखनऊ। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ आज अपना 53 वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें जन्‍मदिन की बधाई दी। बसपा सुप्रीमो मायावती और उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने भी सोशल मीडिया अकाउंट पर योगी को जन्‍मदिन मुबारक बोला है।

अपने जन्‍मदिन के मौके पर सीएम योगी अयोध्‍या में रामलला का दर्शन करेंगे। वह यहां राम दरबार की स्‍थापना पर आयोजित समारोह में मुख्‍य अतिथि की भूमिका में भी नजर आएंगे। पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा है- ’यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ को जन्‍मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। हाल के वर्षों में उन्‍होंने राज्‍य को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। विकास और लोक कल्‍याण की दृष्टि से वे लगातार परिश्रम कर रहे हैं। ईश्‍वर उन्‍हें उत्‍तम स्‍वास्‍थ्‍य और लंबी आयु प्रदान करें।’

गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है- ’उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मोदी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की डबल इंजन सरकार जन-जन तक विकास और गरीबकल्याण के लाभ पहुँचा रही है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।’

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बधाई देते हुए लिखा है- ’उत्तर प्रदेश के ऊर्जावान और गतिशील मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। हाल के वर्षों में उन्होंने राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुँचाया है। विकास और लोक कल्याण की दृष्टि से वे लगातार परिश्रम कर रहे हैं। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य एवं लंबी आयु प्रदान करें।’

बसपा नेता मायावती ने लिखा है- ’उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता योगी आदित्यनाथ जी को आज उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं दीर्घायु जीवन होने की भी शुभकामनायें।’

डिप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बधाई देते हुए अपने एक्स हैंडल पर लिखा है- ’उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।’ दूसरे डिप्‍टी सीएम केशव मौर्य ने लिखा है- ’उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

अपने जन्‍मदिन योगी ने बिल्‍व का पौधा लगाया

वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्व पर्यावरण दिवस-2025 और अपने जन्मदिन पर पौधरोपण किया। अपने सरकारी आवास पर मुख्यमंत्री ने गुरुवार सुबह बिल्व (बेल) का पौधा लगाया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया। वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, वन राज्यमंत्री केपी मलिक ने मुख्यमंत्री को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं तथा स्मृति चिह्न भेंट किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com