
विशेष संवाददाता
गाजियाबाद। शहर में विकास कार्यों को बढ़ावा देने का लगातार प्रयास किया जा रहा है जिसमे महापौर लगातार कार्य भी कर रही है। इसी क्रम में महापौर ने वित्तीय वर्ष में 15वां वित्त आयोग के कार्यों में अधिकांश वार्डों के निर्माण कार्यों को वरीयता दी है जिसके फलस्वरूप महापौर ने एक सप्ताह के भीतर पूरे शहर में लगभग 120 करोड़ के विकास कार्यों के शिलान्यास किए हैं और ऐसे ही आज मोहन नगर जोन के विभिन्न वार्डो में भी 7 करोड़ 50 लाख के विकास कार्यों के शिलान्यास महापौर के कर-कमलों द्वारा किए गए है जिसमें मुख्य रूप से पार्षद रेखा गोस्वामी,पार्षद पिंकी जाटव,पार्षद ओमपाल भाटी,पार्षद शहरोज प्रवीण, पार्षद चौधरी मुस्तकीम, चौधरी अंसार, पार्षद तबस्सुम जहां, पार्षद कविता भाटी, प्रवीण भाटी,पार्षद मदन राय, पार्षद प्रमोद राघव,पार्षद हिमांशु शर्मा,पार्षद सुनन्दा एवं पूर्व पार्षद बिजेन्द्र चौहान आदि उपस्थित रहे।
महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि 15वें वित्त की धनराशि में वार्डो के विकास कार्यो को वरीयता दी गयी है जिससे शहर के सभी वार्डो में विकास बरकरार रहे और शहर की जनता को मूलभूत सुविधाएं भी मिल सके। उक्त निर्माण कार्यो के निर्माण होने से शहर में बसे 30 लाख लोगों को सुविधा मिलेगी।
शिलान्यास किये गए कार्यो में शहर की मुख्य सड़क और नाले लिए गए हैं और जल्द ही यह कार्य पूरे होंगे और शहर विकास दिखेगा।
निर्माण कार्यो का विवरण:
- मोहन नगर में बाजीराबद रोड गीतांजलि स्कूल से पसोंडा प्राथमिक विद्यालय तक सड़क निर्माण कार्य जिसकी लागत लगभग 2 करोड़ 47 लाख।
- राजेन्द्र नगर सेक्ट 5 में मकान न 3/212,4/42 से 2/92,4/7,4/1 से 4/56 तक सड़क निर्माण कार्य जिसकी लागत लगभग 46 लाख।
- भोपुरा डिफेन्स कॉलोनी में गुर्जर चौक से पंडित जी के मकान तक सड़क निर्माण कार्य जिसकी लागत लगभग 57 लाख।
- राजेन्द्र नगर शनि मंदिर से साहिबाबाद थाने तक व शनि चौक पुलिस चौकी तक सड़क निर्माण कार्य जिसकी लागत लगभग 50 लाख।
- लाजपत नगर में सी ब्लॉक में व बी ब्लॉक में आश्रय स्थल व मदर डेरी वाली सड़क निर्माण कार्य जिसकी लागत लगभग 74 लाख है।
- करहैड़ा गाँव मे डी पी प्रोपेर्टी वाली सड़क निर्माण कार्य जिसकी लागत लगभग 41 लाख है।
- गगन विहार भोपुरा में सचिन के मकान से प्रकाश के मकान तक सड़क निर्माण कार्य जिसकी लागत लगभग 42 लाख है।
- डी एल एफ कॉलोनी में पप्पू कॉलोनी से ताहिरपुर मार्ग तक सड़क निर्माण कार्य जिसकी लागत लगभग 52 लाख है।
- वार्ड 86,83,80 के मध्य राजेन्द्र नगर में मौर्य रोड पर सड़क निर्माण कार्य जिसकी लागत लगभग 1 करोड़ 23 लाख है



