latest-newsएनसीआरगाज़ियाबाद

गाजियाबाद भाजपा चुनाव : 19 मंडल अध्यक्षों में तीन रिपीट, गोविंदपुरम होल्ड, महानगर अध्यक्ष के लिए जद्दोजहद

विशेष संवाददाता

गाजियाबाद । लखनऊ से मंडल अध्यक्षों की घोषणा हो चुकी है। गाजियाबाद के 20 में से 19 मंडल अध्यक्ष घोषित कर दिए गए हैं। गोविंदपुरम मंडल अध्यक्ष के नाम की घोषणा अभी होना बाकी है। गोविंदपुरम को फिलहाल होल्ड पर रखा गया है। इस बार तीन मंडल अध्यक्षों को आला कमान ने दोबारा मौका दिया है। इनमें कविनगर से राहुल तोमर, क्रॉसिंग रिपब्लिक स धर्मेंद्र और शहर मंडल से महिम गुप्ता का नाम है। खैर, महानगर अध्यक्ष के पद को लेकर भाजपाईयों में जद्दोजहद का क्रम जारी है। सभी गाजियाबाद से लेकर लखनऊ और दिल्ली तक के अपने संबंधों को दांव पर लगाकर नतीजा अपने फेवर में करना लेना चाहते हैं।

अपने मंडल अध्यक्ष के बारे जानिए

गाजियाबाद विधानसभा क्षेत्र में में शहर मंडल पर महिम गुप्ता को दोबारा मौका दिया गया है वहीं जिला प्रतिनिधि की जिम्मेदारी रोहित चौहान को मिली है। गांधीनगर मंडल अध्यक्ष वरुण नागर होंगे जबकि इस मंडल से जिला प्रतिनिधि राहुल चौधरी बनाए गए हैं। विजयनगर मंडल में पवन शर्मा मंडल अध्यक्ष और लेखराज माहौर जिला प्रतिनिधि होंगे। वहीं प्रताप विहार मंडल अध्यक्ष हेमराज माहौर को बनाया गया है जबकि जिला प्रतिनिधि के लिए सुधीर शर्मा का नाम फाइनल हुआ है। क्रॉसिंग रिपब्लिक मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार को रिपीट किया गया है और जिला प्रतिनिधि की जिम्मेदारी बलराम रावल को मिली है।

साहिबाबाद क्षेत्र में इन्हें मिली जिम्मेदारी

साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 10 मंडल हैं। भोपुरा मंडल के लिए विपिन डागर, शालीमार गार्डन के अशोक कुमार भाटी, लाजपत नगर से आलोक शर्मा, बृज विहार से नीरज रावल, वसुंधरा से विनीत त्यागी, इंदिरापुरम से मंजूला गुप्ता, खोड़ा मकनपुर से पंकज कुमार बाल्मीकि, खोड़ा से जीतू राय, अर्थला मोहननगर से भूषण सिंह चौहान और नंदग्राम से हेमंत त्यागी को मंडल अध्यक्ष नामित किया गया है। जिला प्रतिनिधि क्रमशः उदयवीर सिंह, आशा पंवार, माधव सूद, सुधीर त्यागी, सतेंद्र पाल सिंह, हरमीत बख्शी, संजीव कुमार गिरि, अवधेश यादव, नीरज शर्मा और मोनू सूद बनाए गए हैं।

मुरादनगर क्षेत्र के बारे में भी जानिए

मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मुरादनगर देहात मंडल से विपिन चौधरी को मंडल अध्यक्ष और मोहित त्यागी को जिला प्रतिनिधि, मुरादनगर शहर से राहुल गोयल को मंडल अध्यक्ष और ऊषा चौधरी को जिला प्रतिनिधि, राजनगर मंडल से नीरज त्यागी को मंडल अध्यक्ष और विनीत शर्मा को जिला प्रतिनिधि बनाया गया है। कविनगर मंडल अध्यक्ष राहुल तोमर को दुबारा मौका दिया गया और गौरव अरोड़ा को कविनगर मंडल से जिला प्रतिनिधि निर्वाचित घोषित किया गया है। महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा और महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी ने नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व, वरिष्ठ भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों का आभार जताया है।

महानगर अध्यक्ष का चुनाव होगा अहम

महानगर अध्यक्ष के पद के लिए भाजपाई जोर अजमाइश में लगे हैं। माना जा रहा है सांसद अतुल गर्ग और महानगर अध्यक्ष व सदर विधायक संजीव शर्मा की पैरवी इस मामले में बड़े मायने रखने वाली है और इन दोनों की पैरवी का असर हुआ था तो कोई नया चेहरा भाजपा महानगर अध्यक्ष की कुर्सी पर होगा। विधानसभा चुनाव और फिर उप- चुनाव में टिकट की लाइन में लगे भाजपाईयों को इस मामले में भी निराशा हाथ लग सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com