latest-newsएनसीआरगाज़ियाबाद

गाजियाबाद नगर निगम पार्षद उपचुनाव में वार्ड 19 से भाजपा प्रत्याशी रंजीता कल्याणी तो 21 में निर्दलीय प्रत्याशी रीमा गौतम की जीत

विशेष संवाददाता

गाजियाबाद । गाजियाबाद नगर निगम उप- चुनाव में दो सीटों पर मंगलवार को हुए मतदान के नतीजे आ गए हैं। वार्ड – 19 (पटेल नगर) में भाजपा प्रत्याशी रंजीता कल्याणी ने बाजी अपने नाम नाम कर ली है वहीं वार्ड – 21 (भोवापुर- कौशांबी) में निर्दलीय प्रत्याशी रीमा गौतम भाजपा प्रत्याशी को पटखनी देकर विजयी घोषित हुई हैं।

जानिए किसको मिले कितने वोट

वार्ड – 21 में निर्दलीय रीमा गौतम को सबसे अधिक 2157 मत प्राप्त हुए, जबकि दूसरे नंबर पर रहे भाजपा प्रत्याशी बिन्नू राम कुल 1172 वोट हासिल कर सके। कांग्रेस प्रत्याशी ओमप्रकाश को मात्र 172 मत पाकर ही संतोष करना पड़ा। वहीं वार्ड- 19 में हुए मतदान में भाजपा की रंजीता ने 1806 मत पाकर विजय हासिल की। यहां दूसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी रेखा को 1357 वोट मिले। आजाद समाज पार्टी की प्रत्याशी प्रियंका हांडा को 555 और निर्दलीय राजकुमारी को 310 मत हासिल हुए। वार्ड-19 में नोटा को 21 और वार्ड- 21 में 23 वोट पड़े।

मंगलवार को हुआ था मतदान

मंगलवार को इन दोनों सीटों पर 28.79 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था। बता दें कि दोनों सीटे पार्षद का निधन हो जाने के बाद खाली हुई थीं। वार्ड – 19 से  भाजपा की पार्षद उर्मिला बाल्मीकि और वार्ड – 21 से पार्षद आनंद कुमार गौतम की बीमारी के बाद मृत्यु हो गई थी।

सुबह आठ शुरू हुई थी मतगणना

वार्ड- 19 में कुल 30.57 प्रतिशत और वार्ड – 21 में 27.01 प्रतिशत मतदान हुआ था। दोनों सीटों पर कुल सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। मतदान के बाद कड़ी सुरक्षा में ईवीएम कलेक्ट्रेट परिसर स्थित स्ट्रांग रूम में रखवाई गई थीं, गुरुवार को कलेक्ट्रेट में ही मतगणना संपन्न हुई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम रणविजय सिंह ने बताया कि सुबह आठ बजे से दो टेबल लगाकर मतगणना शुरू की गई थी।

भाजपा प्रत्याशी का वीडियो वायरल

वार्ड – 19 से कांग्रेस की रेखा, भाजपा की रंजीता, आजाद समाज पार्टी की प्रिया हांडा,और निर्दलीय राजकुमार चुनाव मैदान में थे, जबकि वार्ड – 21 से कांग्रेस के ओमप्रकाश, भाजपा के बिन्नू राम और निर्दलीय रीमा गौतम चुनाव मैदान में किस्मत आजमा रहे थे। मतदान से पहले वार्ड – 21 में भाजपा प्रत्याशी बिन्नू राम का पांच- पांच सौ के नोट बांटते हुए वीडियो भी वायरल हुआ था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com