latest-newsएनसीआरगाज़ियाबाद

हवन-पूजन और वैदिक मंत्रोच्चारण से डॉली शर्मा के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ

संवाददाता

गाजियाबाद। आज सुबह गठबंधन की लोकसभा प्रत्याशी डॉली शर्मा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन अंबेडक़र रोड पर मालीवाड़ा चौराहे के निकट हुआ। हवन-पूजन और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच डॉली शर्मा के परिवार के सदस्यों एवं गठबंधन के साथियों ने हवन कुंड में आहुति डालकर डॉली शर्मा को जिताने का संकल्प लिया।

डॉली शर्मा और उनके पिता कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष नरेन्द्र भारद्वाज हवन में मुख्य जजमान के रूप में बैठे। उसके उपरांत कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने फीता काटकर मुख्य चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया। इस दौरान डॉली शर्मा के चाचा मनोज भारद्वाज, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनीत त्यागी, कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष विजय चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र यादव, पूर्व मेयर प्रत्याशी पुष्पा रावत, वरिष्ठ सपा नेता एवं अधिवक्ता नाहर सिंह यादव, कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष वीके अग्निहोत्री, पूर्व पार्षद अमोल वशिष्ठ, राजेन्द्र शर्मा, राजाराम भारती, रमेश यादव एडवोकेट, पूूर्व मंत्री सतीश शर्मा, पूर्व एमएलसी हरेन्द्र अग्रवाल, पूर्व मंत्री दीपा कौल, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष भारती त्यागी, पूर्व प्रदेश सचिव नसीम खान, स्वतंत्र यादव, सपा के जिलाध्यक्ष फैसल हुसैन, सपा के महानगर अध्यक्ष वीरेन्द्र यादव एड., अरविंद शर्मा, वीर सिंह चौधरी, धर्मवीर डबास, राजदेवी चौधरी, रमेश प्रजापति, नरेन्द्र त्यागी, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष संगीता त्यागी, महिला कांगे्रेस की महानगर अध्यक्ष सोनल नागर, मधू चौधरी, सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी, पूर्व विधायक गजराज सिंह, संजीव चौधरी, इमरान रिजवान, पूर्व पार्षद मनोज चौधरी,विक्की ठाकुर, अंशु ठाकुर समेत कांग्रेस, सपा और आम आदमी पार्टी के तमाम नेता कार्यालय के उद्घाटन समारोह में मौजूद रहे।

सत्ता में आकर बताएंगे कैसे होती है जनता की सेवा: डॉली शर्मा

गाजियाबाद। गठबंधन प्रत्याशी डॉली शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि हमने हमेशा जनता की सेवा के लिए दिल से काम किए हैं। करोना काल में लोगों की सेवा तहेदिल से की और हर विपदा में लोगों के साथ खड़े नजर आए। जबकि, जनप्रतिनिधि करोना काल में अपने घरा में दुबके रहे। आंदोलन करके सीएल फैक्ट्री को बेचे जाने से बचाया। लोगों को मेट्रो का पास दिलाने का काम कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने आंदोलन करके किया। डॉली शर्मा ने कहा कि जब हम सत्ता से बाहर रहकर जनता के लिए इतने काम कर सकते हैं तो सत्ता में आने के बाद पूरे जोश और ईमानदारी के साथ लोगों की सेवा करेंगे।

26 अप्रैल को बनारस तक पहुंचेगा डॉली की जीत का संदेश: अजय राय

डॉली शर्मा के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन समारोह में पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने देश के प्रधामंत्री नरेन्द्र मोदी पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि साफ नजर आ रहा है कि 26 अप्रैल को गाजियाबाद की जनता का आशीर्वाद डॉली शर्मा को मिलने जा रहा है। इसका संदेश बनारस तक जाएगा और वहां देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हार की इबारत लिखी जाएगी।
उन्होंने कहा कि डॉली शर्मा कर्मठ प्रत्याशी हैं। पूर्व में चुनाव हारने और अपने भाई को खोने के बाद भी वे जनता की सेवा में लगी रहीं। इस बार गठबंधन प्रत्याशी होने के नाते डॉली शर्मा को सबका साथ मिल रहा है। सबका आशीर्वाद लेकर डॉली शर्मा का चुनाव जीतना सुनिश्चत हो चुका है। देश और प्रदेश का माहौल बता रहा है कि किस तरह से भाजपा के प्रत्याशी भाग रहे हैं और जनता उन्हें सबक सिखा रही है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के एक दिन पूर्व गाजियाबाद के सभी रास्ते बंद कर दिए गए ताकि लोग डॉली शर्मा के कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में ना पहुंच पाएं। यह भाजपा की हताशा को दर्शाता है। अजय राय ने गठबंधन में शामिल सभी नेताओं को डॉली शर्मा को जिताने का संकल्प याद दिलाया।

पंडाल में सबसे ज्यादा लगे विजय चौधरी जिंदाबाद के नारेे

यूं तो कांग्रेस के तमाम नेताओं की जिंदाबाद के नारों से पंड़ाल गूंजता रहा लेकिन नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष विजय चौधरी जिंदाबाद के नारे पंड़ाल में सबसे ज्यादा गूंजते रहे। अजय राय, डॉली शर्मा के साथ कांगे्रसियों ने विजय चौधरी जिंदाबाद के नारे जमकर लगाए। पंडाल में मौजूद कांग्रेसियों एवं गठबंधन से जुड़े नेओओं और कार्यकर्ताओं का जोश इस दौरान सातवें आसमान पर था। पूर्व कार्यक्रम के दौरान विजय चौधरी के समर्थक बार बार जत्थों के रूप में पहुंचते रहे और उनकी जिंदाबाद करते रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com