latest-newsएनसीआरगाज़ियाबाद

वार्ड 19 पटेल नगर की बीजेपी पार्षद उर्मिला चौहान का लम्बी बीमारी के बाद निधन, निगम में शाैक सभा का आयोजन

संवाददाता

गाजियाबाद। नगर निगम में वार्ड संख्या 19 पटेल नगर की पार्षद उर्मिला चौहान का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थीं, उनका उपचार दिल्ली स्थित एम्स में किया जा रहा था। पार्षद की मौत की सूचना के बाद नगर निगम सफाई कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने तीन दिन से चल रहा धरना स्थगित कर दिया है।

संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी धरने के माध्यम से नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की लंबित मांगों को पूरी करने की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर शहर में कूड़ा उठान का कार्य शुक्रवार से बंद करने की चेतावनी दी गयी थी। उधर, नगर निगम कार्यालय में शाम चार बजे शोकसभा का आयोजन किया गया है, जिसमें नगर निगम के अधिकारी, महापौर, पार्षद द्वारा पार्षद उर्मिला चौहान की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया गया।

उर्मिला चौहान के पति प्रदीप चौहान बीजेपी की भाजपा पश्चिम क्षेत्र ईकाई के क्षेत्रीय महामंत्री अनुसूचित मोर्चा है, नगर निगम के पूर्व मनोनीत पार्षद होने के अलावा वाल्मीकि समाज और सफाई कर्मचारी संगठन से भी जुड़े रहे है। उर्मिला चौहान के असामयिक निधन पर वाल्मीकि समाज में शौक की लहर दौड़ गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com