latest-newsएनसीआरगाज़ियाबाद

राष्ट्रीय लोकदल की जिला एवं महानगर कार्यकारिणी घोषित

संवाददाता

गाजियाबाद। गाजियाबाद (युग करवट)। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार आज राष्ट्रीय लोकदल की जिला एवं महानगर कार्यकारिणी घोषित कर दी गई। कार्यकारिणी की घोषणा आज पार्टी कार्यालय पर आयोजित पे्रसवार्ता में रालोद के मंडल अध्यक्ष इंद्रवीर सिंह भाटी ने की।

प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष अमित त्यागी ने बताया कि जिला कमेटी में नीरज चौधरी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। हाजी अल्ताफ, सुनील चौधरी एडवोकेट, प्रदीप मुखिया, इंद्रपाल सिंह, अमित आरके, अमर सिंह मलान को कमेटी में उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। महासचिव पद पर योगेश चौधरी, इंद्रपाल डायरेक्टर, विजयपाल शर्मा, प्रदीप त्यागी, उम्मेद भाम्ब्रिक, ललित सैन, फरमान अली, इरफान, अरुण दहिया, आशीष नरेश को मनोनीत किया गया है। आदित्य चौधरी, सुमित कसाना, अंकित त्यागी, विपिन तोमर, जुल्फिकार, आनंद चौधरी, तरुण जाटव, विनोद कुमार, पिंटू पूनिया, रंजय, मुनिजर राठी, जीवन छाबड़ा, अरशद, ताहिर और मुन्ना खां को सचिव बनाया गया है।

विधानसभा अध्यक्षों की सूची जारी करते हुए बताया गया है कि मुरादनगर में अरुण शर्मा, मोदीनगर में अजीत कुमार, लोनी में इंद्रपाल कसाना, धौलाना आंशिक में जाकिर, गाजियाबाद में राजू गौतम, साहिबाबाद में तरुण चौधरी को अध्यक्ष बनाया गया है। नगर अध्यक्षों में मोदीनगर से विनोद गौतम, मुरादनगर से रोबिन सिंह, लोनी से मोहम्मद अफजल, निवाड़ी से साजिद हुसैन, पतला से राजेन्द्र सैनी और फरीदनगर से मोहम्मद सईद को लिया गया है। जिला कार्यकारिणी सदस्यों में जितेन्द्र जाटव, जुगल किशोर, आदेश कोरी, संदीप कुमार, रवि वाल्मीकि, ब्रजवीर प्रधान, करम वीर प्रधान, जितेन्द्र प्रधान, ताहिर प्रधान, शाकिर अली, यूसुफ अली, अल्टन प्रधान, हरीश चौधरी, सहन्सर पाल प्रधान, पिंटू वाल्मीकि, अकील अहमद, आकाश त्यागी, बबलू पटेल को शामिल किया गया है।

महानगर कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए अध्यक्ष डॉ. रेखा चौधरी ने बताया कि उपाध्यक्ष पद पर इस्माईल बेग, सुभाष चौधरी, देविन्द्री देवी, मुकेश चौधरी, डॉ. वरुण चौधरी और भीमसेन को नियुक्त किया गया है। महासचिव पर कुर्बान अली, शेर सिंह मौर्य, कल्पना शर्मा, अजारुद्दीन, प्रिंस अधाना, रमन चौधरी, सचिन दीवानिया को मनोनीत किया गया है। पूजा गौतम, मोक्ष चौधरी, केशव उर्फ शैंकी, अनिता राजपूत, रोबिन, प्रदीप कुमार, हनी, प्रदीप राघव, अरविंद चौधरी, राजू राघव, देवेन्द्र चौधरी, अमित राठी, प्रदीप कुमार, सोनू कुमार बंसल और यशपाल को कमेटी में सचिन नियुक्त किया गया है।

प्रेसवार्ता में मंडल अध्यक्ष इंद्रवीर सिंह भाटी ने बताया कि जिला एवं महानगर कार्यकारिणी में कर्मठ एवं पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को जगह दी गई है। प्रेसवार्ता में सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चेयरमैन अमरजीत सिंह बिड्डी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चौधरी तेजपाल सिंह, प्रदेश प्रवक्ता चौधरी अजयवीर सिंह एडवोकेट, ओडी त्यागी, भुपेन्द्र बॉबी, यशपाल चौधरी, रॉकी चौधरी, शेर सिंह मौर्य आदि रालोद नेता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com