latest-newsउत्तर प्रदेशएनसीआरगाज़ियाबाद

गाजियाबाद BJP में संजीव शर्मा फिर महानगर, सतपाल प्रधान जिलाध्यक्ष बने: एक को मेयर टिकट नहीं मिला, दूसरे की पत्नी हारी थी चेयरमैन का चुनाव

संवाददाता

गाज़ियाबाद। भाजपा ने शुक्रवार को जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्षों की सूची जारी कर दी। तमाम कयासबाजी के बीच संजीव शर्मा एक बार फिर से महानगर अध्यक्ष बने हैं। वहीं सतपाल प्रधान को भाजपा जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। तमाम नेता महानगर अध्यक्ष की लाइन में लगे थे, लेकिन संजीव शर्मा पर पार्टी नेतृत्व ने लगातार दूसरी बार भरोसा जताया है। लंबे समय से इस सूची की चर्चा थी। इस पर पार्टी के भीतर काफी मंथन भी चल रहा था। पार्टी हाई कमान ने पिछले साल यूपी बीजेपी का अध्‍यक्ष बदलकर भूपेंद्र चौधरी को बागडोर सौंपी थी। तभी से चर्चा थी कि यूपी में पार्टी जिलाध्‍यक्षों की सूची जारी करेगी। अब जब साल 2024 के लोकसभा चुनाव नजदीक आ चुके हैं पार्टी ने यह सूची जारी की है।

यूपी बीजेपी अध्‍यक्ष भूपेंद्र चौधरी

एक दिसंबर 2019 को संजीव शर्मा को भाजपा का महानगर अध्यक्ष और दिनेश सिंघल को जिलाध्यक्ष बनाया गया था। कई महीने पहले दोनों का कार्यकाल समाप्त हो चुका है, लेकिन नगर निकाय चुनाव और फिर अन्य संगठनात्मक कार्यों के चलते नई सूची अटकी हुई थी जो शुक्रवार को जारी हो गई।

संजीव के कार्यकाल में नड्डा छह बार आए गाजियाबाद

भाजपा ने संजीव शर्मा को दोबारा महानगर अध्यक्ष बनाया है। दरअसल, संजीव शर्मा अपनी पत्नी के लिए गाजियाबाद से मेयर का टिकट मांग रहे थे, लेकिन टिकट नहीं मिल पाया। ऐसे में माना जा रहा था कि वे रिपीट हो सकते हैं। संजीव शर्मा के कार्यकाल की एक बड़ी उपलब्धि ये है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उनके समय में छह बार गाजियाबाद आए हैं। हर बार वे शॉर्ट टाइम पर गाजियाबाद आए और कार्यक्रम बेहतर हुआ। नड्डा ने खुद संजीव शर्मा की तारीफ की। वे केंद्रीय मंत्री एवं गाजियाबाद सांसद जनरल वीके सिंह के नजदीकि माने जाते हैं।

विधायक नंदकिशोर खेमे के हैं सतपाल प्रधान

उधर, भाजपा जिलाध्यक्ष बने सतपाल प्रधान को लोनी क्षेत्र से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर खेमे का माना जाता है। नंदकिशोर ने ही पैरवी करके लोनी नगर पालिका से सतपाल प्रधान की पत्नी को चेयरमैन का प्रत्याशी बनवाया था। हालांकि भाजपा प्रत्याशी यहां से हार गई थीं।

यह सूची इस तरह है:

लखनऊ महानगर – आनन्द द्विवेदी
लखनऊ जिला- विनय प्रताप सिंह
रायबरेली- बुद्धीलाल पासी
सीतापुर- राजेश शुक्ला
लखीमपुर- सुनील सिंह
हरदोई- अजीत बब्बन
अम्बेडकरनगर- त्रिम्यक तिवारी
बाराबंकी- अरविन्द मौर्य
बलरामपुर- प्रदीप सिंह
बहराइच- बृजेश पाण्डेय
गोण्डा- अमर किशोर कश्यप
श्रावस्ती- उदय प्रकाश त्रिपाठी
अयोध्या महानगर- कमलेश श्रीवास्तव
अयोध्या जिला- संजीव सिंह
उन्नाव- अवधेश कटियार

यूपी बीजेपी के पश्चिमी क्षेत्र के जिलाध्यक्ष

रामपुर- हंसराज “पप्पू”
मुरादाबाद महानगर- संजय शर्मा
मुरादाबाद जिला- आकाश पाल
अमरोहा- उदय गिरि गोस्वामी
बिजनौर- भूपेन्द्र चौहान बॉबी
सहारनपुर महानगर- पुनीत त्यागी
सहारनपुर जिला- महेन्द्र सैनी
मुजफ्फरनगर- सुधीर सैनी
बागपत- वेदपाल उपाध्याय
शामली- तेजेन्द्र निर्वाल
मेरठ महानगर- सुरेश जैन (ऋतुराज)
मेरठ जिला- शिवकुमार राणा
गाजियाबाद महानगर- संजीव शर्मा
गाजियाबाद जिला- सत्यपाल प्रधान
नोएडा महानगर- मनोज गुप्ता
गौतमबुद्धनगर- गजेन्द्र मावि
बुलन्दशहर- विकास चौहान
सम्भल- हरेन्द्र सिंह रिंकू
हापुड़- नरेश तोमर

ब्रज क्षेत्र के बीजेपी जिलाध्यक्षों के नाम

आगरा महानगर- भानू महाजन
आगरा जिला- गिरिराज कुशवाहा
मथुरा महानगर- धनश्याम लोधी
मथुरा जिला- निर्भय पाण्डेय
फिरोजाबाद महानगर- राकेश शंखवार
फिरोजाबाद जिला- उदय प्रताप सिंह
एटा- संदीप जैन
अलीगढ़ महानगर- राजीव शर्मा
अलीगढ़ जिला- कृष्णपाल सिंह “लाला”
हाथरस- शरद महेश्वरी
मैनपुरी- राहुल चतुर्वेदी
कासगंज- केपी सिंह
बरेली महानगर- अधीर सक्सेना
बरेली जिला- पवन शर्मा
आंवला- आदेश प्रताप सिंह
बदायूँ- राजीव गुप्ता
शाहजहांपुर महानगर- शिल्पी गुप्ता
शाहजहांपुर जिला- केसी मिश्रा
पीलीभीत- संजीव प्रताप सिंह

कानपुर क्षेत्र के बीजेपी जिलाध्यक्षों की लिस्ट

कानपुर महानगर उत्तर- दीपू पाण्डेय
कानपुर महानगर दक्षिण- शिवराम सिंह
कानपुर देहात- मनोज शुक्ला
कानपुर ग्रामीण- दिनेश कुशवाहा
इटावा- संजीव राजपूत
कन्नौज- वीर सिंह भदौरिया
फर्रुखाबाद- रूपेश गुप्ता
फतेहपुर- मुखलाल पाल
औरैया- भुवन प्रकाश गुप्ता
झांसी महानगर- हेमन्त परिहार
झांसी जिला- अशोक गिरि
बांदा- संजय सिंह
महोबा- अविनाश गुप्ता
चित्रकूट- लवकुश चौधरी
हमीरपुर- सुनील पाठक
जालौन- उर्विजा दीक्षित
ललितपुर- राजकुमार जैन

यूपी बीजेपी के गोरखपुर क्षेत्र के जिलाध्यक्ष की सूची

गोरखपुर महानगर- राजेश गुप्ता
गोरखपुर जिला- युधिष्ठिर सिंह
संतकबीर नगर- जंगदम्बा लालवरिष्ठ
बस्ती- विवेकानन्द मिश्रा
सिद्धार्थनगर- कन्हैया पासवान
महाराजगंज- संजय पाण्डेय
देवरिया- भूपेन्द्र सिंह
कुशीनगर- दुर्गेश राय
आजमगढ़- कृष्णपाल
लालगंज- सूरज श्रीवास्तव
मऊ- नूपुर अग्रवाल
बलिया- संजय यादव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com