![](https://www.visheshkhabar.in/wp-content/uploads/2023/08/Untitled-1-27.gif)
संवाददाता
गाजियाबाद । भगवान परशुराम खेड़ा पुरा महादेव बागपत में निर्माणाधीन भगवान परशुराम धाम के पास महर्षि जमदग्नि विश्राम स्थल के निर्माण का कार्य सुचारू रूप से किया जा रहा है। समस्त ब्राह्मण समाज द्वारा इसका निर्माण किया जा रहा है और इसे निमित्त करके भगवान परशुराम खेड़ा सेवा समिति को प्रदान कर दिया जाएगा।
![](https://www.visheshkhabar.in/wp-content/uploads/2023/08/Untitled-2-7-1024x687.jpg)
इस अवसर पर अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा पंजीकृत के राष्ट्रीय महामंत्री शिव मोहन भारद्वाज, राष्ट्रीय संगठन मंत्री राधेश्याम शर्मा, राष्ट्रीय सचिव सुरेश चंद कौशिक, प्रदेश के संरक्षक राजपाल शर्मा, मंडल अध्यक्ष नरेश कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, राष्ट्रीय सचिव बाबूराम शर्मा, रवि दत्त शर्मा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शिवकुमार शर्मा, देव मुनि जी महाराज, जगदीश शर्मा कुराली, रजत शर्मा, राम शंकर उपाध्याय आदि अनेक संभ्रांत व्यक्तियों ने भाग लिया। सभी ने इस भवन को निर्माण में सहयोग करने का आश्वासन प्रदान दिया। राष्ट्रीय महामंत्री शिव मोहन भारद्वाज ने बताया कि यह भवन निर्माण करके मंदिर समिति को समर्पित कर दिया जाएगा।