गाज़ियाबाद

गाजियाबाद: प्लास्टिक वेस्ट से सड़क बनाने का प्रयोग पास, अब दूसरी सड़क पर काम जल्द

गाजियाबाद। शहर में प्लास्टिक व पॉलिथीन वेस्ट से सड़क बनाने का रास्ता साफ हो गया है। निगम ने हाल ही में संजय नगर में जो सड़क बनाई थी, वह लैब टेस्ट में पास हो गई है। नगर निगम प्रशासन इसकी रिपोर्ट का इंतजार कर रहा था।

निगम के चीफ इंजिनियर मोइनुद्दीन खान ने बताया कि संजय नगर पी ब्लॉक में यशोदा अस्पताल के सामने 100 मीटर सड़क बनाई गई थी। इस रोड की मजबूती के साथ इसमें से पार्टिकल उत्सर्जन का टेस्ट कराया गया है। दोनों ही टेस्ट में सड़क पास हो गई है। यह टेस्ट एक प्राइवेट लैब से कराया गया है। नगर निगम अब प्लास्टिक वेस्ट से दूसरी सड़क बनाएगा। इसके लिए नगर निगम ने एक सड़क चुन ली है, लेकिन इसका खुलासा नहीं किया गया है।

डेढ़ हजार किलो पॉलिथीन से बनेगी सड़क
नगर निगम प्रशासन का दावा है कि उसने अभियान चलाकर अब तक करीब 1500 किलो के आसपास पॉलिथीन पकड़ी है। नई सड़क में इसी पॉलिथीन का इस्तेमाल किया जाएगा। अबकी बार नगर निगम 1 से 3 किमी लंबी सड़क बनाएगा। नगर निगम का दावा है कि जल्द ही सड़क बनाने का काम शुरू किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com