
पूर्वी दिल्ली। अनारकली वार्ड की निगम पार्षद श्रीमति रेखा दीक्षित द्धारा बलदेव पार्क, फाउंटेन पार्क में पौधारोपण किया। इस मौके पर उन्होने अपने साथ आये आरडब्लूए के पदाधिकारियों व इलाके के लोगों से आहवान किया कि वे अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनकी देखभाल करें। जिससे लोगों को स्वच्छ वायु मिले।
रेखा दीक्षित ने कहा कि वायु प्रदूषण सबसे गंभीर समस्या बनकर उभरी है। पौधे सभी को आक्सीजन देते है, ऐसे में इनको लगाने की जिम्मेदारी सभी की है, इसलिए सभी लोगों को मानसून के दौरान बडी संख्या में पौधे लगाने चाहिए।
पौधारोपण कार्यक्रम में उद्यान विभाग से सत्य प्रकाश शर्मा, वर्क्स विभाग से जेई देव स्वरूप सिंह, बलदेव पार्क एसोसिएशन से गुरदीप सिंह, जेपी शर्मा, मंगल भाटिया, अजय भोला, सुनीता झाम,वेद भास्कर, विकास गुलाटी, राजन मोहला, लखन सिंह कठैत, प्रवेश सिंधल, सुरेन्द्र पाल सिंह, उमा खन्ना, मुस्कान अग्रवाल, अमृत शर्मा, पुनीत शर्मा, प्रतीक तिवारी, राज कुमार शर्मा आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।



