दिल्ली

अनारकली वार्ड में देहदानी सतपाल आहूजा के नाम पर मार्ग का लोकार्पण

नई दिल्ली। अनारकली वार्ड 22 में रामनगर पंजाबी जूती दुकान से रामनगर अंजुम बुटीक तक मार्ग का नाम सतपाल आहूजा मार्ग का लोकार्पण अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषद के आलोक कुमार द्वारा किया गया। जिसमें निगम पार्षद रेखा दीक्षित की अध्यक्षता रही। इस मौके पर आलोक कुमार का कहना था कि पशु, पक्षी, पेड़ अधिक मरने के बाद भी हमारे काम आते हैं, इसलिए हमें अपनी देह का दान अवश्य करना चाहिए। ताकि हमारे मरने के बाद भी हमारे मृत शरीर से हम लोगों के काम आ सके।
इस मौके पर सांसद कार्यालय से गौरव अरोरा का कहना था कि स्वर्गीय सतपाल आहूजा समाजसेवी थे। समाज के हित के लिए किए गए उनके कार्यों को सदैव याद किया जाएगा। सतपाल आहूजा से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। पूर्वी दिल्ली की मेयर अंजू कमलकांत ने कार्यक्रम में वार्ड के अधिकारियों की तारीफ की। इस मौके पर सहायक अभियंता एके सिन्हा, कनिष्ठ अभियंता देव स्वरूप सिंह, सफाई निरीक्षक परविंदर शर्मा, मलेरिया निरीक्षक भूले राम शर्मा, उद्यान विभाग से सत्य प्रकाश शर्मा आदि को पुष्प देकर स्वागत किया गया।
निगम पार्षद रेखा दीक्षित का कहना था कि काफी समय से स्थानीय लोगों की मांग थी कि इस मार्ग का नाम देह दानी स्वर्गीय सतपाल आहूजा के नाम से रखा जाए, क्योंकि स्वर्गीय सतपाल आहूजा दिन-रात लोगों की सेवा में लगे रहते थे। इसी सेवा के अंतर्गत उन्होंने अपनी देह दधीचि देहदान समिति के माध्यम से मेडिकल रिसर्च के लिए दान देने का निर्णय लिया। ऐसे महान व्यक्ति समाज के लिए एक वरदान है। जिन्होंने अपने जीवन काल में तो समाज की सेवा की ही मरणोपरांत भी अपनी दे दान करके किसी की जिंदगी में नई रोशनी भर दी।
देह दानी स्वर्गीय सतपाल आहूजा जी के सुपुत्र व अखंड भारत मोर्चा के अध्यक्ष संदीप आहूजा ने कहा कि देहदान दान करने के लिए परिवार की इच्छाशक्ति प्रबल होनी चाहिए। तभी प्रतिज्ञा पूर्ण होती है। इस मौके पर सांसद कार्यालय से गौरव अरोड़ा सागर, शाहदरा जिला पूर्व महामंत्री श्रवण दीक्षित, मंडल अध्यक्ष राकेश गुप्ता अखंड भारत मोर्चा के अध्यक्ष संदीप आहूजा व पुत्रवधू राजश्री, मेयर अंजु कमल कांत, संदीप कपूर स्थाई कमेटी चैयरमेन, दीपक मल्होत्रा निगम पार्षद, रणवीर सिंह, बॉबी भाटिया, रवि रस्तोगी, रविंदर अग्गरवाल, वीरेंदर जरयल, भारत गौड़, पी सी बब्बर, विचित्र सिंह, अशोक सूरी, योगेश शर्मा, बाबू राम, युतिन्दर कौशिक, जमशेद अली, मनमोहन शर्मा, विकास गुलाटी, अमृत शर्मा, पुनीत शर्मा, प्रतीक तिवारी, वैभव शर्मा, पुनीत अरोड़ा, लखन सिंह कटैत, डॉक्टर वी के मोंगा, हन्नी गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता, संत जी, मक्कार जी, अनिल अरोड़ा, कुलदीप सिंह, इंदु बाला, निज़ामुद्दीन सैफी, संजय सोलंकी, ऋषभ शर्मा, चमन लाल, मंजू गुप्ता, सोनिया राजपाल, मुस्कान अग्गरवाल, उषा शर्मा, वीरेंदर सिंह, विनोद , कुलदीप राठौर , चौ कर्म सिंह, विनोद शर्मा, योगेश गोड़िया, आदि कार्येकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com